एजुकेशन

JEE Main 2024 Admit Card: इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे जेईई मेंस एडमिट कार्ड, देखें परीक्षा की तिथि

JEE Main 2024 Admit Card Download Link: जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.ac.in पर जारी होने वाला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां से अनुमानित तारीख के अलावा परीक्षा की शिड्यूल भी चेक कर सकते हैं।

Image

जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024

JEE Main 2024 Admit Card Release Date: जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड जारी होने की तैयारी लगभग हो गई है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद JEE Main 2024 Admit Card Download Link एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद इस लेख में भी लिंक को शेयर कर दिया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी परीक्षा की वास्तविक तारीख से तीन दिन पहले हॉल टिकट जारी करेगी।

जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके इसे डाउनलोड करना होगा।

जेईई मेन 2024 परीक्षा तिथि - JEE Main 2024 Exam Date

एनटीए सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2024 परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी, 2024 से 1 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिलख् तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन सत्र 1 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड पर केंद्र, तारीख और शिफ्ट बताई जाएगी।

जेईई मेन 2024 परीक्षा के बारे में - JEE Main 2024 Exam

जेईई मेन 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा - पेपर 1 बी.ई./बी.टेक है, पेपर 2A बी.आर्क है और पेपर 2B बी.प्लानिंग है। पेपर 1 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए होगी। पेपर 2A सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और फिर पेपर 2B दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

उम्मीदवार नोटिस में विषय, कुल अंक, परीक्षा का तरीका और अन्य विवरण देख सकते हैं। जेईई मेन 2024 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनटीए या जेईई की आधिकारिक वेबसाइट देखें। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article