एजुकेशन

JEE Advanced Result 2023: जारी हुआ जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, यह रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 18, 2023, 10:19 AM IST

JEE Advanced Result 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Advanced Result 2023

Photo : iStock

JEE Advanced Result 2023, JEE Advanced Rank Card 2023: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023: इतने स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए कुल 195000 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 180226 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए थे। आईआईटी गुवाहाटी ने आज सभी स्टूडेंट्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसमें से केवल 43773 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। जिसमें लड़कियों की संख्या 7,509 और लड़को की संख्या 36,204 है।

JEE Advanced Rank Card 2023: कब हुई जेईई परीक्षा

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 4 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download JEE Advanced Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • फिर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जल्द

जेईई एडवांस्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 जून को जारी कर दी गई थी। वहीं, अभ्यर्थियों को 11 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आज फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article