एजुकेशन

JEE Advanced Response Sheet 2023: जारी हुई जेईई एडवांस्ड की रेस्पॉन्स शीट, jeeadv.ac.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 09:08 PM IST

JEE Advanced Response Sheet 2023, jeeadv.ac.in: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गुवाहटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की रेस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि, 11 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

Image

JEE Advanced Response Sheet 2023: यहां डाउनलोड करें जेईई रेस्पॉन्स शीट

JEE Advanced Response Sheet 2023, jeeadv.ac.in: जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गुवाहटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की रेस्पॉन्स शीट जारी (JEE Advanced Response Sheet ) कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जाकर डाउनलोड कर (JEE Advanced Answer Key 2023) सकते हैं। आईआईटी गुवाहटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोविजनल आंसर की 11 जून को जारी की जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा।

पिछले आंकड़ों को देखें तो प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद 3 से 4 दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम घोषित हो जाएंगे। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप रेस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced Response Sheet 2023: यहां करें डाउनलोड
  1. jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JEE Advanced Response Sheet 2023 लिंक पर जाएं।
  3. रेस्पॉन्स शीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023: इस दिन जारी होंगे परिणाम

बता दें जेईई एडवांस्ड की फाइनल आंसर की व रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 18 जून को जारी हो सकता है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। वहीं संभावित कटऑफ की बात करें, तो इस बार भी पिछली बार की तरह कटऑफ मार्क्स देखने को मिल सकता है। इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article