एजुकेशन

JEE Advanced Answer Key 2025: इस तारीख को आएगी जेईई एडवांस्ड आंसर-की, jeeadv.ac.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

JEE Advanced Answer Key 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी कर दी जाएगी।

Image

JEE Advanced Answer Key 2025

JEE Advanced Answer Key 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से ज्वाइंट एन्ट्रेंस टेस्ट एडवांस्ड 2025 की प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को सुबह 10 बजे जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपनी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई एडवांस्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Advanced Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी कर दी जाएगी। यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल पर आपत्ति हो तो वह 27 मई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download JEE Advanced Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई एडवांस्ड आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced Answer Key 2025: कब आएगा रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। नोटिस के अनुसार, जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 2 जून को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article