एजुकेशन

JEE Advanced Answer Key 2023: जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की, jeeadv.ac.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 06:33 AM IST

JEE Advanced Answer Key 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहटी कल यानी 11 जून 2023 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Advanced Answer Key 2023: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 की आंसर की

JEE Advanced Answer Key 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवरों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहटी कल यानी 11 जून 2023 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा (JEE Advanced Answer Key) रहा है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 12 जून 2023 तक का समय (JEE Advanced 2023 Answer Key) दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड (JEE Advanced Result 2023) कर सकेंगे।

बता दें इस बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 4 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा यानी पेपर 1 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, जबकि जूसरी पाली की परीक्षा यानी दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 30 मिनट के बीच आयोजित की गई थी। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Advanced Answer Key 2023: यहां करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Adcanced 2023 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
आंसर की डाउनलोड करने के बाद आप इसके जरिए अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023: कब जारी होंगे परिणाम

इस बार जेईई एडवांस्ड 2023 फाइनल आंसर की व रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। आईआईटी गुवाहटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परिणाम 18 जुलाई को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article