एजुकेशन

JAC Result 10th 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, jacresults.com से मिलेगी मार्कशीट

JAC Result 10th 2026 Today: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक jacresults.com पर एक्टिव कर दिया गया है।

Image

JAC Result 10th 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

JAC Result 10th 2026 Today: बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया है, जिससे छात्र बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकें। छात्र अब jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करते समय पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की है। इससे छात्रों को राज्य स्तर पर अपनी स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, असफल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी दिया जाएगा, जिससे वे उसी वर्ष अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट

स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: “Results” सेक्शन पर क्लिक करें

स्टेप 3: “JAC Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 4: अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें

स्टेप 5: Jharkhand 10वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 6: भविष्य के उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com

एडमिट कार्ड रखें तैयार

इस वर्ष झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे और सभी को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article