UP Board Sarkari Result 2026 (up board ka result kab aaega): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं और अब सभी की नजरें रिजल्ट डेट पर टिकी हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट (Sarkari Result)) के साथ ही छात्र अपनी मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का रिज्ट 19 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंत प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसइट के अतिरिक्त मोबाइल में डिजीलॉकर एप से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजीलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए digilocker.gov.in विजिट करना होगा।
