JAC Jharkhand Board Result 2023, Jharkhand Board Class 10th 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए केवल रोल नंबर की जरूरत होगी।
JAC 10th 12th Result 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 3 अप्रैल तक 1256 केंद्रों पर किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 14 मार्च 5 अप्रैल 2023 तक सुबह 9:45 से 1:05 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक हुई। इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनका रिजल्ट अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
Jharkhand Board Result 2023 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download JAC Jharkhand Board Result 2023
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। ध्यान रहे कि कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा।
