एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: खुशखबरी! अगले सप्ताह इस दिन जारी होंगे झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 1, 2023, 01:55 PM IST

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 Date, jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com: झारखंड अकेडमिक काउंसिल इस माह कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार JAC बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

Image

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: यहां चेक कर सकते हैं झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 Date, jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com: झारखंड बोर्ड कक्षा के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) इस माह के भीतर कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर (Jharkhan Board Result) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि झारखंड बोर्ड के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से जारी है। मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर (JAC 10th Result) दी जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की (JAC 12th Result) गई थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च से 03 अप्रैल के बीच निर्धारित की गई थी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च से 05 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 8 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: यहां करें चेक

  • सबसे पहले Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 10th Result 2023 / JAC Jharkhand Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JAC Board 10th 2023: ओरिजिनल मार्कशीट

बता दें रिजल्ट जारी होने के 15 से 1 महीने के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल जाती तब तक डिजिटल मार्कशीट वैलिड होगी।

JAC 12th Result 2023: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

JAC Board 10th 12th की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। साथ ही प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को असफल माना जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article