एजुकेशन

JAC 10th 12th Compartment Exam 2023: नोट! झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 05:40 PM IST

JAC 10th 12th Compartment Exam 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई 2023 से शुरू कर दिया है। जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Image

JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment Exam 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई 2023 से शुरू कर दिया है। जिन छात्रों के किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को 05 जुलाई तक का समय दिया गया है।

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए प्रवेश पत्र 10 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment 2023: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment 2023 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण करें।
  4. रेल नंबर दर्ज करते ही डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. फी का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

JAC 10th Compartment Exam: यहां देखें पासिंग पर्सेंटेज

बता दें इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट मई में जारी किया गया था। कक्षा 10वीं का रिजल्ट 23 मई और 12वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किए गए थे। 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 95.38 प्रतिशत देखने को मिला था। जबकि 12वीं का साइंस का पासिंग पर्सेंटेज 81.44% के आसपास था।

JAC Compartment Exam: ये छात्र माने जाएंगे फेल

यहां पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि आपके पुन: संबंधित विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article