एजुकेशन

JAC Board Exam 2024: जारी हुई झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट, जानें कब शुरू होगी परीक्षा

JAC Board Exam Date 2024, Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं व 12वीं एग्जाम की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JAC Jharkhand Board Exam 2024

Photo : iStock

JAC Board Exam Date 2024, Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं व 12वीं एग्जाम की डेट जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड एग्जाम (JAC Jharkhand Board Exam 2024) के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Jharkhand Board Exam 2024 Date: फरवरी में होगी परीक्षा

झारखंड बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक और 12वीं परीक्षा 2 बजे से शाम 5:20 तक होगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 28 फरवरी से 11 मार्च तक किया जाएगा।

JAC Jharkhand Board Exam Date 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जनवरी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

How to Download Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

झारखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। झारखंड बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article