एजुकेशन

JAC Class 9th Result 2025 Declared: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JAC Class 9th Result 2025 declared at jacresults.nic.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेएसी 9वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JAC Class 9th Result 2025 Declared

JAC Class 9th Result 2025 declared at jacresults.nic.in: जेएसी 9वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेएसी 9वीं रिजल्ट 2025 (Jharkhand Board Class 9th Result 2025) डाउनलोड कर सकते हैं।

Jharkhand Board 9th Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2025 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल जेएसी 9वीं परीक्षा में लगभग 4.7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download JAC 9th Result 2025

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेएसी कक्षा 9वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Class 9th Marksheet 2025: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, क्लास, स्कूल का नाम, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article