JAC 8th Result 2025 Jharkhand Board Declared: बड़ी खबर! झारखंड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इस बार 94.39% छात्रों ने सफलता पाई है। बता दें, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कुछ दिन पहले कक्षा 9वीं का परिणाम किया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अब 11वीं का परिणाम जारी होगा, लेकिन झारखंड बोर्ड ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने अपने प्रिंसिपल से संपर्क करें, क्योंकि केवल प्रिंसिपल ही आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
499,972 छात्रों ने दी थी परीक्षा
518,023 पंजीकृत छात्रों में से 499,972 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18,051 अनुपस्थित रहे। कुल 471,937 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 42,202 को मामूली अंक मिले और 2,606 के परिणाम अपूर्ण रहे।
JAC 8th Result 2025 Website
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
JAC 8वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (स्कूल प्रिंसिपल के लिए)
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in
चरण 2: JAC 8th Result 2025 Link पर क्लिक करें
चरण 3: JAC 8th Result 2025 Login करें
चरण 4: JAC 8th Result 2025 Online स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: मार्कशीट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
ओवरआल कैसा रहा रिजल्ट
- झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में 264,646 छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमेंं से 257,234 ने परीक्षा दी, इनमें से 243,071 छात्राएं पास हुईं, पासिंग पर्सेंटेज रहा 94.49%
- झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में 253,338 छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमेंं से 242,700 ने परीक्षा दी, इनमें से 228,831 छात्राएं पास हुईं, पासिंग पर्सेंटेज रहा 94.29%
- झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में 39 ट्रांसजेंडर छात्रा ने पंजीकरण कराया, जिनमेंं से 38 ने परीक्षा दी, कुल 35 छात्रा पास हुए, पासिंग पर्सेंटेज रहा 92.11%
