एजुकेशन

JAC Exam Datesheet 2026 : झारखंड बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, जानें कब कौन सा एग्जाम ?

JAC board Class 8th-9th-11th Datesheet: निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी। इससे पहले जैक इंटरमीडिएट परीक्षा की एक विषय हिंदी की परीक्षा 23 फरवरी को निर्धारित थी, जिसे अब बदलकर 24 फरवरी कर दिया गया है। परीक्षा अब 24 फरवरी को सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर 5:15 तक होगी।

Image

JAC board Class

JAC Board Exam Datesheet 2026 : झारखंड बोर्ड ने इस महीने फरवरी में आयोजित होने वाली परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है। ऐसा राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए किया गया है। चुनाव के चलते इंटरमीडिएट सहित 11वीं, 8वीं और 9वीं परीक्षा को रीशेड्यूल किया गया है। (JAC Exam dates Changed) JAC ने इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर सभी स्कूलों, यूनिवर्सिटीज और छात्रों को सूचना दी है।

झारखंड में वोटिंग के चलते बदला परीक्षा का समय

निर्वाचय आयोग ने जानकारी दी है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी। इससे पहले जैक इंटरमीडिएट परीक्षा की एक विषय हिंदी की परीक्षा 23 फरवरी को निर्धारित थी, जिसे अब बदलकर 24 फरवरी कर दिया गया है। परीक्षा अब 24 फरवरी को सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर 5:15 तक होगी।

कब होंगे एग्जाम ?

वहीं 11वीं कक्षा की परीक्षा अब 25,26 और 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं पूर्वाह्न पाली में जबकि कला संकाय की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में आयोजित होंगी।

कक्षा 8 की परीक्षा अब 2 मार्च को दो शिफ्टों में होगी, वहीं कक्षा 9 की परीक्षा 6 और 7 मार्च को तय की गई हैं। JAC ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी को खत्म हो रही है इसलिये नगर निकाय चुनाव का मैट्रिक परीक्षाओं पर कोई असर नहीं होगा। इसलिए मैट्रिक परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कब-कब होंगी परीक्षाएं ?

मतदान और मतगणना के समय परीक्षा को लेकर समस्या हो सकती है इसलिये तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। 9वीं क्लास की परीक्षा होली के बाद 6-7 मार्च को होगी। पहले ये एग्जाम 28 फरवरी को होना था। बता दें कि 8th-9th और 11th परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी। वहीं आठवीं बोर्ड की परीक्षा 50-50 अंकों की होगी। 9वीं परीक्षा में पास होने के लिए पांच विषयों में से चार को पास करना जरूरी है। इस परीक्षा में हर विषय से 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल अपने लेवल पर करेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article