एजुकेशन

JAC 12th Result 2026 Direct Link: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

JAC 12th Result 2026 Direct Link jacresults.com: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

JAC 12th Result 2026 Direct Link: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट

JAC 12th Result 2026 Direct Link jacresults.com: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट (Arts, Science, Commerce) का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह के बीच जारी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कॉपियों का मूल्यांकन लगभग अंतिम चरण में माना जा रहा है।

पिछले साल भी JAC ने 12वीं का रिजल्ट मई में जारी किया था, ऐसे में इस बार भी छात्रों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी किया जा चुका है।

डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

डिजिलॉकर एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप खोलें।
  2. अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
  3. “Education” सेक्शन में जाकर Jharkhand Academic Council चुनें।
  4. “Class 12 Marksheet” पर क्लिक करें।
  5. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  6. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट

अगर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

  1. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  2. टाइप करें: JAC12 <स्पेस> रोल नंबर
  3. इसे निर्धारित नंबर (जो बोर्ड जारी करेगा) पर भेज दें।
  4. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

छात्रों के लिए सलाह

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें। साथ ही, आगे की पढ़ाई और करियर विकल्पों को लेकर भी सही निर्णय लेने का यह महत्वपूर्ण समय है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article