एजुकेशन

JAC 12th Result 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट से जुड़े ये रहे आधिकारिक आंकड़े, विज्ञान से अंकिता दत्ता तो वाणिज्य से रेशमी कुमारी बनी टॉपर

JAC 12th Result 2025 Pass Percentage, Toppers Name: झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की।

Image

जेएसी 12वीं रिजल्ट से जुड़े ये रहे आधिकारिक आंकड़े, विज्ञान से अंकिता दत्ता तो वाणिज्य से रेशमी कुमारी बनी टॉपर

JAC 12th Result 2025 Pass Percentage, Toppers Name: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए JAC 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। JAC कक्षा 12 के नतीजे results.digilocker.gov.in पर होस्ट किए गए।

कितनी फीसदी पास हुए छात्र

  • विज्ञान का रिजल्ट 79.26 फीसदी
  • वाणिज्य का रिजल्ट 91.92 फीसदी

झारखंड बोर्ड 12वीं विज्ञान का रिजल्ट

  • विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां हुईं उत्तीर्ण
  • विज्ञान में 78.47 फीसदी लड़के रहे सफल

झारखंड बोर्ड 12वीं वाणिज्य का रिजल्ट

  • वाणिज्य संकाय में 95.05 प्रतिशत लड़कियां हुईं पास
  • इसी संकाय में 89.61 प्रतिशत लड़के हुए सफल

कौन रहा टॉपर

गोविंदपुर के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में राज्य की टॉपर बनीं, जबकि चाईबासा के ‘सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज’ की छात्रा रेशमी कुमारी वाणिज्य संकाय में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं।

विज्ञान संकाय से फर्स्ट सेकेंड व थर्ड डिवीजन आने वाले छात्रों की संख्या

विज्ञान संकाय की परीक्षा में शामिल हुए 98,634 छात्रों में से 78,186 ने अच्छे अंक प्राप्त किए। कुल परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 6.56 प्रतिशत अधिक रहा। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.70 प्रतिशत था।

कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 58,720 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

वाणिज्य संकाय से फर्स्ट सेकेंड व थर्ड डिवीजन आने वाले छात्रों की संख्या

कक्षा 12वीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 22,066 छात्र शामिल हुए और 20,285 छात्र उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष वाणिज्य संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.60 प्रतिशत था।

अधिकारियों ने बताया कि 12,829 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी के अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।

लातेहार जिला विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में अव्वल रहा। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने नतीजों के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विभाग को बधाई दी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article