एजुकेशन

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कमाल का प्रदर्शन, एक लाख से ज्यादा First तो एक लाख से ज्यादा Second आए छात्र

JAC 12th Arts Result 2025 Topper, Pass Percentage: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने के बाद कमाल के डेटा सामने आ रहे हैं, इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा छात्र पहली डिविजन आए, तो इतने ही छात्र से​कंड डिविजन भी आए, जानें और भी इंट्रेस्टिंग डेटा व कौन रहा टॉपर

Image

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कमाल का प्रदर्शन

JAC 12th Arts Result 2025 Topper, Pass Percentage: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 5 जून 2025 को झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। इस बार का पास प्रतिशत 95.62 फीसदी दर्ज किया गया है। जो उम्मीदवार झारखंड कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे results.digilocker.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं।

रिजल्ट आने के बाद से कमाल के डेटा सामने आ रहे हैं, इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा छात्र पहली डिविजन आए, तो इतने ही छात्र सेकंड डिविजन भी आए, जानें और भी इंट्रेस्टिंग डेटा व कौन रहा टॉपर

कितने छात्रों ने लिया हिस्सा, कितने हुए पास?

इस साल कुल 2,27,222 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2,17,273 पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 95.62% रहा।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025: डिवीजन-वार आंकड़े

डिवीजन छात्रों की संख्या
प्रथम श्रेणी 107,867
द्वितीय श्रेणी 104,314
तृतीय श्रेणी 5,091

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025: लिंग-वार आंकड़े

श्रेणी लड़कियां लड़के
नामांकित उम्मीदवा134,962 93,997
उपस्थित उम्मीदवार133,997 93,225
उत्तीर्ण उम्मीदवार 129,129 88,144
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025: जिलेवार प्रदर्शन (शीर्ष पांच)
जिला उत्तीर्ण प्रतिशत
खूंटी 99.53%
सिमडेगा 99.13%
हज़ारीबाग 98.55%
गुमला 98.32%
लातेहार 98.03%
किसने किया टॉप

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में साहिबगंज के देव दिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर टॉप किया है।

ये भी पढ़ें

इस वर्ष इंटर साइंस और कॉमर्स की तरह आर्ट्स के रिजल्ट में भी सुधार हुआ है। इस वर्ष 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जबकि बीते वर्ष 93.16 फीसदी पास हुए थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article