JAC 10th Result 2026 Declared: झारखंड बोर्ड ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 95.27% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इन रिजल्ट को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in से देखा जा सकता है। इसके अलावा आप DigiLocker प्लेटफॉर्म से भी स्कोरकार्ड देख सकते हैं। JAC 10th Result 2026 Check करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। बता दें, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी, 2026 के बीच पूरे राज्य में आयोजित की गईं।
इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी, 2026 के बीच पूरे राज्य में आयोजित की गईं। (Jharkhand Board 10th Result 2026) इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, अब ये सभी छात्र इस खबर से JAC 10th Result 2026 Link Check कर सकेंगे।

टॉपर्स लिस्ट भाग 1

टॉपर्स लिस्ट भाग 2

JAC 10th Result 2026
JAC 10th Result 2026 Kaise Dekhen
- आधिकारिक वेबसाइटें: jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- लिंक ढूंढें: 'Secondary Examination 2026' या 'JAC Board 10th result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें: अपना रोल कोड और रोल नंबर ठीक वैसे ही दर्ज करें जैसा आपके एडमिट कार्ड पर दिया गया है।
- सबमिट करें और देखें: स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें।
- सुरक्षित करें: रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
पिछले हफ्ते, झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जो इस परीक्षा का आयोजन करती है, ने बताया था कि सेकेंडरी (कक्षा 10) परीक्षा 2026 के मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया फिलहाल अंतिम चरण में है। बोर्ड ने यह बात सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी परिणामों के जवाब में कही थी। इसके साथ ही, बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी परिणाम की घोषणाओं से सावधान रहने की भी चेतावनी दी थी।
पिछले साल किसने किया था टॉप
हजारीबाग के इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल की गीतांजलि ने 2025 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 98.6% अंकों के साथ टॉप किया।
