JAC 10th 12th Result 2025 Jharkhand Board Kab Aayega Date: झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक इंटर और मैट्रिक रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेएसी 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 मई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके साथ ही 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स और पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा की जाएगी। बता दें कि जेएसी रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULT (स्पेस) JAC10/12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
How to download JAC 10th 12th Result 2025
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board Result 2025: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल जेएसी 12वीं परीक्षा के लिए करीब 3.50 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं, कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 4.33 लाख से अधिक स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
