एजुकेशन

ISRO Recruitment 2023: इसरो में साइंटिस्ट व इंजीनियर बनने का शानदार मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता

ISRO VSSC Recruitment 2023, ISRO Scientist Recruitment 2023: इसरो में साइंटिस्ट बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (VSSC) ने साइंटिस्ट / इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

Image

ISRO Recruitment 2023

Photo : iStock

ISRO VSSC Recruitment 2023, ISRO Scientist Recruitment 2023: अगर आप साइंटिस्ट बनने का सपना देख रहें है तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आपके लिए एक शानदार मौका लाया है। इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (VSSC) ने साइंटिस्ट / इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।

ISRO Scientist Recruitment 2023: कितनी मिलेगी सैलरी

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 61 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, साइंटिस्ट/इंजीनियर एसडी के 4 पद और साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी के 57 पद शामिल हैं। एसडी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 67,700 रुपए से 2,08,700 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

ISRO Scientist Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

इसरो में साइंटिस्ट बनने के लिए संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक के साथ साथ एमई/एमटेक की डिग्री अनिवार्य है। वहीं, साइंटिस्ट / इंजीनियर - एसडी पदों के लिए डॉक्ट्रेट के साथ ही बीएससी/बीई/बीटेक या एमएससी/ एमई/एमटेक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एसडी पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ISRO Scientist Exam 2023: कैसे होगा चयन

इसरो में साइंटिस्ट / इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

ISRO Scientist Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी इसरो में नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर 21 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article