एजुकेशन

ISRO में 10वीं में के लिए नौकरी, टेक्निकल असिस्टेंट, वेल्डर और फिटर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 15 सितंबर से करें आवेदन

ISRO Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने अपने यहां पर कुक, फायरमैन, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।

Image

ISRO Recruitment 2026: इसरो में कई पदों पर निकली वैकेंसी

ISRO Recruitment 2026: यदि आप भी इसरो में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (ISRO Technical Assistant Recruitment 2026) खबर है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने अपने यहां पर कुक, फायरमैन, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 22 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 15 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। यहां आप इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ISRO Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट के तहत कुल 5 पद, टेक्नीशियन बी कैटेगरी के 13 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट जान सकते हैं।

ISRO Recruitment 2026 Qualification: यहां देखें क्वालिफिकेशन

इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां टेक्नीशियन बी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास और NCVT से मान्यता प्राप्त NTC या NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं कुक ए के लिए उम्मीदवार10वीं पास होने के साथ किसी होटल या कैंटीन में 5 साल का अनुभव जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

ISRO Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ISRO IPRC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे सबमिट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

ISRO Recruitment 2026 Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन पदानुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। यहां टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन बी और कुक ए पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। वहीं फायरमैन पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच होगी। अंतिम रूप से उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article