एजुकेशन

ISC Class 12 Date Sheet 2024: जारी हुआ आईएससी 12वीं परीक्षा का शिड्यूल, देखें कब कौन सी है परीक्षा

ISC Class 12 Date Sheet 2024 Download: इस बार होने वाली इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा की प्रयोगिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां से देख सकेंगे किस दिन कौन सी होनी है परीक्षा

Image

आईएससी 12वीं परीक्षा का शिड्यूल

ISC Class 12 Date Sheet 2024: इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा की प्रयोगिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक प्रयोगिक की परीक्षाएं कराने और उनके अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जोन स्तर पर प्रैक्टिकल की तारीखे घोषित की जा रही हैं।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने डेट शीट जारी कर दी है। लखनऊ के साथ साथ हरदोई, बाराबंकी में आईएससी 12वीं के बोर्ड प्रैक्टिकल 16 नवम्बर से शुरू होंगे और 16 दिसम्बर तक सभी प्रैक्टिकल पूर्ण करा लिए जाएंगे। अन्य जिलों की भी डेटशीट जल्द जारी हो जाएगी। अभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का जो शेड्यूल जारी किया गया है कि उसमे इस बात को ध्यान में रखा गया है कि कामर्स और विज्ञान के छात्रों के प्रैक्टिकल एक दूसरे से क्लैश न करें।

लखनऊ में 100 से अधिक आईएससी के स्कूलों से लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं 2024 की ISC Class 12 Exam में शामिल होंगे। लखनऊ के छात्र-छात्राओं के साथ ही हरदोई, बाराबंकी के स्कूलों में भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक तक पूरी कर ली जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा होने के अगले दो दिनों के अंदर छात्रो को प्रैक्टिकल में मिले अंक को काउंसिल को अनिवार्य रूप से भेजने होंगे।

ऐसे चेक करें आईएससी बोर्ड की 12वीं की डेटशीट -ISC Class 12 Date Sheet 2024

चरण 1: आईएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी cisce.org पर जाएं।

चरण 2: आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड 2024 की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के शीर्ष हेडर पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आईएससी कक्षा 12 परीक्षा समय सारणी पीडीएफ डाउनलोड करें

आईएससी डेट शीट 2024 कक्षा 12 पर क्या है जानकारी

आईएससी कक्षा 12 की समय सारणी अभी तक परिषद द्वारा प्रकाशित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी अपनी कक्षा 12 आईएससी बोर्ड डेट शीट में निम्नलिखित विवरण की उम्मीद कर सकते हैं:

  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • विषय सूची
  • प्रत्येक परीक्षा का दिन, दिनांक और समय
  • प्रत्येक परीक्षा की समय अवधि
  • परीक्षा-दिवस दिशानिर्देश

स्कूलों में प्रैक्टिकल कराने के लिए बाहर से परीक्षकों को बुलाया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article