10 Lines On International Yoga Day In Hindi: भारत से योग का संबंध सालों पुराना है। कहा जाता है कि कालांतर में ऋषि मुनियों द्वारा योगाभ्यास किया जाता (International Yoga Day) रहा है। योग के महत्व को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास वर्षों पुराना है। बता दें 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की घोषणा की।
इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। यहां हम आपको इंटरनेशनल योग डे के बारे में 10 महत्वपूर्ण बाते बताएंगे।
10 Lines On International Yoga Day In Hindi
- योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है।
- योग मानसिक तनाव को कम करने व मन को शांत रखने में कारगार होता है।
- हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भी योग का उल्लेख किया गया है। कहा जाता है कि योग की उत्पत्ति ब्रह्मा जी ने की थी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।
- वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ ने 27 सितंबर 2014 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की थी।
- इसके बाद 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
- इस दिन का उद्देश्य योग के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
- योग शारीरिक, मानसिक और आत्मा की शांति का साधन है।
- योग दिवस व्यक्ति को स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
- योग दिवस के खास मौके पर स्कूल कॉलेज व अन्या शैक्षणिक व सामाजिक स्थलों पर पर बड़े उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।
