एजुकेशन

INI CET Result 2024 Declared: जारी हुआ आईएनआई सीईटी का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

INI CET Result 2024 Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

INI CET Result 2024 Declared: यहां देखें आईएनआई सीईटी का रिजल्ट

INI CET Result 2024 Declared: आईएनआई सीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने आज यानी 25 मई 2024 को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर (INI CET Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस बार आईएनआई सीईटी की परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यहां कुल 45,360 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना लॉगइन और क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

How To Check INI CET Result 2024

  • aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर INI CET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

INI CET Result: यहां देखें कटऑफ मार्क्स

आईएनआई सीईटी के कटऑफ मार्क्स की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category), ईडब्ल्यूएस, प्रायोजित, प्रतिनियुक्त व प्रवासी नागरिकों के लिए 50 प्रतिशत मार्क्स है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45% कटऑफ मार्क्स है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article