एजुकेशन

Woman Officer Vacancy in Army : आर्मी में बढ़ेगी महिलाओं की वेकेंसी, मौजूदा समय में सेना में कितनी महिलाएं ?

रक्षा मंत्रालय ने इंडियन आर्मी में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने का फैसला लिया है। महिला अधिकारियों की रिक्तियां बढ़ाने की उम्मीद है। पहले सेना में महिला अफसरों की भूमिका कम थी मगर अब कुल 13 शाखाओं में महिलाओं की तैनाती होने जा रही है।

Image

Indian Amry to increase more woman officers

Woman in Indian Army: सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। ऐसे में महिला अधिकारियों की रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 144 करने का फैसला किया है। मौजूदा समय में सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी बेहद कम है। ऐसे में महिला अधिकारियों की रिक्तियां बढ़ाने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पहले सेना में महिला अफसरों की भूमिका कम थी मगर अब आर्टिलरी समेत 13 शाखाओं में महिलाओं की तैनाती होने जा रही है ।

बताते चलें कि डिफेंस की इस वेकेंसी में सर्विस कार्प, एयर डिफेंस, इंजीनियर्स, सिग्नल्स, इंटेलिजेंस, एविएशन, ऑर्डनेंस, जज एडवोकेट जनरल, मिलिट्री पुलिस, इलेक्ट्रिक मैकेनिकल इंजीनियर्स और मेडिकल कार्प शामिल हैं।

किस देश में डिफेंस में कितनी महिलाएं ?

अलग-अलग देशों में सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करें तो उत्तर कोरिया में 40 प्रतिशत, इजराइल 38 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका में 30 प्रतिशत, अमेरिका में 17 प्रतिशत, यूक्रेन में 15 प्रतिशत, चीन में 4.5 प्रतिशत और भारत में 3.8 प्रतिशत महिलाएं सेना में हैं। भारत में तीनों सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी की बात की जाए तो सबसे ज्यादा महिलाएं भारतीय वायुसेना में हैं, जहां पर उनकी हिस्सेदारी 13.5 फीसदी के करीब है। इसके बाद थलसेना में महिलाओं की भागीदारी 6.8 और नौसेना में ये प्रतिशत 6 है।

तीनों सेनाओं में कितनी महिला अफसर ?

साल 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी में महिला अधिकारियों की संख्या 1735, वायुसेना में 1614 और नौसेना में 674 है। महिला अधिकारियों की संख्या सबसे ज्यादा भारतीय थलसेना में है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article