Indian Agniveer Army CEE Result 2025 Date, Sarkari Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (Indian Army Agniveer CEE Result 2025) सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय सेना अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2025 का परिणाम 24 जुलाई से 30 जुलाई, 2025 के बीच जारी होने की (Indian Army Agniveer CEE Result) उम्मीद है। हालांकि भारतीय सेना ने अभी तक परिणाम घोषित करने की ऑफिशियल डेट और टाइ की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।
Indian Army Agniveer CEE Result 2025
बता दें अग्निवीर सीईई 2025 कई चरणों में आयोजित की गई थी। जनरल ड्यूटी (जीडी) परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जा रहा है। हालांकि सीईई में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check Indian Army Agniveer CEE Result 2025
- सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
Indian Army CEE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माना जाएगाय़।
Indian Army Agniveer CEE Result 2025: सीईई के बाद पीएफटी, पीएमटी
- शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) - 1.6 किमी दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स, पुल-अप्स
- शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) - ऊँचाई, छाती और वज़न की जाँच
- हेल्थ चेकअप: भारतीय सेना के डॉक्टरों द्वारा पूरे शरीर की जाँच
- डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन: एजुकेशन, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र
Indian Army Agniveer CEE Result 2025 Documents
- कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
- डिग्री, डिप्लोमा का सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जाति प्रमाण पत्र
- नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिके
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- एडमिट कार्ड
ध्यान रहे अभी इंडियन आर्मी ने सीईई के रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।
