एजुकेशन

Agniveer Bharti Result OUT: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, Direct Link से डाउनलोड करें पीडीएफ

Agniveer Result 2025: अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी हो चुका है। जो उम्मीदवार रैली में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जोन-वाइज लिस्ट डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की स्थिति देख लें। जानकारी दी गई है कि क्लर्क पद के सफल अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए जुलाई 2026 में भेजा जाएगा।

Image

Indian Army agniveer result

Agniveer Army Result 2025 download: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट (Indian Army Agniveer Result) आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए रैली में 4903 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 2900 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस बारे में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ किसी भी दिन सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक ऑफिस में रिपोर्ट कर सकते हैं। इसका मकसद उन्हें आगे की ट्रेनिंग प्रक्रिया में शामिल करना है।

2026 में होगी अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग Agniveer Training in 2026

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जोन-वाइज लिस्ट डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की स्थिति देख लें। जानकारी दी गई है कि क्लर्क पद के सफल अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए जुलाई 2026 में भेजा जाएगा।

बताते चलें के सेना में तेजी से अग्निवीरों की भर्ती बढ़ रही है। साल 2031 से 32 तक अग्निवीरों की हिस्सेदारी 50 फीसदी तक होने का अनुमान जताया जा रहा है। जहां एक तरफ सरकार सेना में युवाओं को अग्निवीर भर्ती के जरिये आने के मौके दे रही है, वहीं दूसरी ओर सेना में अग्निवीरों की बढ़ती हिस्सेदारी को देखते हुए सेना ने सरकार से कहा है कि आने वाले समय में अग्निवीरों की संख्या ज्यादा ना होने पाए।

रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 से हर साल सेना में 40-45000 अग्निवीर हर साल भर्ती हो रहे हैं। साल 2026 के बाद सेना में अग्निवीरों की संख्या हर साल 45 से बढ़ाकर 1 लाख करने की योजना बनाई जा रही है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article