एजुकेशन

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में सबसे ज्यादा और सबसे कम किस जिले से आए आवेदन

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत वाराणसी रीजन में 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 फरवरी तक मिले आंकड़ों के अनुसार, इस रीजन में सबसे अधिक आवेदन गाजीपुर जिले से आए हैं, जबकि सोनभद्र से सबसे कम।

Image

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत वाराणसी रीजन में 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 फरवरी तक मिले आंकड़ों के अनुसार, इस रीजन में सबसे अधिक आवेदन गाजीपुर जिले से आए हैं, जबकि सोनभद्र से सबसे कम। आवेदन संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। साथ ही सेवायोजन अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि रोजगार मेलों और अन्य आयोजनों में युवाओं को अग्निवीर भर्ती की जानकारी दी जा सके। इसके अलावा, सेना की टीमें स्कूलों में जाकर भी जागरूकता अभियान चलाएंगी।

आयु सीमा में एक साल की छूट

इस बार अग्निवीर भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। अब 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष थी। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा।

किन पदों पर मिलेगा मौका

भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला पुलिस जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी। सभी संबंधित एआरओ द्वारा भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

आयु सीमा और पात्रता में बदलाव

अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन पदों के लिए 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वे पात्र होंगे।

सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट) के लिए आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष रखी गई है, जबकि सिपाही फार्मा पद के लिए 19 से 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

एक से अधिक कैटेगरी में आवेदन की सुविधा

अभ्यर्थी अपनी योग्यता के आधार पर रेगुलर एंट्री कैटेगरी के अलावा दो अग्निवीर कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार दो कैटेगरी चुनता है, तो उसे दोनों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा और संबंधित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे। हालांकि मेडिकल और फिजिकल टेस्ट केवल एक ही कैटेगरी के लिए देना होगा। आवेदन के समय कैटेगरी की प्राथमिकता भरनी अनिवार्य होगी, और अंतिम चयन मेरिट व प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड भरना अनिवार्य

8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड का चयन करना जरूरी होगा। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं, जबकि 8वीं पास उम्मीदवारों को 2 ट्रेड का विकल्प मिलेगा। यदि कोई अभ्यर्थी ट्रेड का चयन नहीं करता है, तो मेरिट में आने के बावजूद उसका चयन नहीं किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article