Army Agniveer Rally Bharti 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी (Army Agniveer Railly Bharti 2026) खबर है। जाट रेजिमेंट केंद्र में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सेना और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने रैली के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बता दें भर्ती रैली में बरेली के अलावा बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी भी हिस्सा लेंगे। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को समय से सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
Agniveer Bharti Rally 2026: भीड़ प्रबंधन की तैयारियां
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के साथ ही अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। भर्ती स्थल पर भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।
Indian Army Agniveer Bharti Rally: सभी विभागों को दी गई अलग अलग जिम्मेदारी
लोक निर्माण विभाग को जरूरत के अनुसार रोड रोलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था करने को कहा गया है। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध व्यवस्था के लिए जनरेटर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकीय टीम के साथ 108 एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अभ्यर्थियों की जांच और सहायता के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
Indian Army Agniveer Bharti 2026: नगर निगम को भी दिया गया आदेश
नगर निगम भर्ती स्थल पर बायोटॉयलेट, पानी की टंकियों, सफाई कर्मचारियों और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करेगा। रोडवेज को भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भर्ती स्थल तक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
