एजुकेशन

India Post GDS vacancy: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, 10वीं पास कैंडिडेट्स को मिलेगा मौका

India Post GDS Vacancy 2026 Notification soon: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होते ही इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

India Post GDS vacancy: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती

India Post GDS Vacancy 2026 Notification soon: डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होते ही इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती का इंतजार लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इस पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10th क्लास में प्राप्त नंबरों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए संबंधित डिविजनल हेड के पास बुलाया जाएगा।

India Post GDS Vacancy 2026: जीडीएस के पद

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के तहत डाक विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। हालांकि कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, इसकी जानकारी अभी नोटिफिकेशन जारी होने पर ही सामने आएगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। जिस सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस राज्य की लोकल लैंगवेज का ज्ञान होना चाहिए। 10वीं में मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट होना जरूरी है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए और साइकिल चलाना भी आना चाहिए।

India Post GDS Age Limit

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

India Post GDS Application fees and salary

इन पदों पर आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी कैचेगरी को लोगों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। सैलरी की बात करें तो ब्रांच पोस्टमास्टर को 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रतिमाह तक, वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक पद के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article