Independence Day Anchoring Script: 15 अगस्त हमारे देश का बहुत ही खास दिन है। इस दिन 1947 में भारत को आजादी मिली थी। कई सालों की मेहनत, संघर्ष और बलिदान के बाद हमें स्वतंत्रता का सूरज देखने को मिला। हमारे वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को गुलामी से मुक्त कराया। इस दिन हम तिरंगे को सलामी देते हैं, देशभक्ति के गीत गाते हैं और अपने देश पर गर्व महसूस करते हैं। वहीं, स्कूल और कॉलेज में भी तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान एंकर अपनी ऊर्जावान और आकर्षक प्रस्तुतियों से इन समारोहों को विशेष बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस के लिए एक प्रभावशाली एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं।
स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए गर्व का दिन है। इस दिन स्कूल में होने वाले कार्यक्रम हमें देशभक्ति का अहसास कराते हैं। मंच संचालन करने वाला व्यक्ति अगर सही तरीके से बोलता है, तो कार्यक्रम और भी अच्छा बन जाता है।
स्वागत: माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों! आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए अथक संघर्ष किया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मैं (प्रधानाचार्य/मुख्य अतिथि) को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित करती हूं। सभी विद्यार्थी कृपया सावधान मुद्रा में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दें और मिलकर राष्ट्रगान गाएं।
(ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद)
अब समारोह को आगे बढ़ाते हुए हमारे स्कूल के विद्यार्थी आपके सामने अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जो उन्होंने विशेष रूप से इस अवसर के लिए तैयार की हैं।
कविता / भाषण: अगला कार्यक्रम है एक देशभक्ति कविता, जो हमारे दिलों में देश के लिए और प्यार भर देगी।
गीत / नृत्य: अब प्रस्तुत है एक सुंदर देशभक्ति गीत/नृत्य, जो हमें हमारे देश की खूबसूरत संस्कृति की याद दिलाएगा।
नाटक: अब आप देखेंगे एक छोटा-सा नाटक, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
समापन: आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने देश की रक्षा करनी है और इसे आगे बढ़ाना है। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम देश को और बेहतर बनाएंगे। जय हिंद!
Independence Day Anchoring Script: इन बातों का रखें ध्यान
एंकर को यह ध्यान रखना चाहिए कि उद्घाटन में ऊर्जा और आदर दोनों का संतुलन हो। इसके अलावा बीच बीच में देशभक्ति के शेर, कविताएं शामिल हों। साथ ही समय का सही प्रबंधन हो ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहे। ध्यान रखें कि आपकी स्क्रिप्य रटी हुई नहीं लगनी चाहिए। अपनी बात दर्शकों की ओर देखकर कहें। सुविधा के लिए कुछ चीजें लिख कर रख सकते हैं लेकिन पूरी स्क्रिप्ट पेपर से देख कर न पढ़ें। वॉइस मॉड्यूलेशन का भी खास ध्यान रखें।
