एजुकेशन

Independence Day 10 Lines Speech In Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन हिंदी में भाषण के लिए, एकबार पढ़ते ही याद हो जाएगा

Independence Day 10 Lines Speech In Hindi: इस बार भारत देश अपने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (Independence Day 10 Lines Speech) रहा है। इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य सरकारी संस्थाओं पर भाषण, निबंध, ड्रॉइंग व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन भाषण के लिए लेकर आए हैं।

Image

Independence Day 10 Lines Speech In Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 10 लाइन हिंदी में

Independence Day 10 Lines Speech,Swatantrata Diwas Par 10 Line Hindi Mein: इस बार भारत देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (Independence Day 10 Lines Speech) रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की बेड़ियों से आजाद (Swatantrata Diwas Par 10 Line Hindi Mein) हुआ था। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1947 में भारत ने लंबे संघर्ष के बाद अंग्रेजी शासन से आजादी हासिल (Swatantrata Diwas Par 10 Line) की थी। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन तक समर्पित कर दिया। इस वर्ष देशभर में स्वतंत्रता दिवस की एक अलग धूम देखने को मिल रही है। प्रत्येक राज्य जिले, शहर व गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरा देश तिरंगामय हो गया है, हर तरफ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है।

इस खास मौके पर स्कूल, कॉलजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर भाषण, निबंध, ड्रॉइंग, पोस्टर और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए 10 लाइन लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Swatantrata Diwas Par 10 Line Hindi Mein: स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन हिंदी में

  1. स्वतंत्रता दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर वर्ष 15 अगस्त को देशभर में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है।
  2. यह दिन भारत के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 15 अगस्त 1947 को देश ने लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी।
  3. इस बार भारत देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। देश को 79 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
  4. यह आजादी हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली।
  5. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है।
  6. 15 अगस्त पर स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और विभिन्न संगठनों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चे देशभक्ति से जुड़े भाषण, कविता, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इससे नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष के बारे में जानने का अवसर मिलता है।
  7. इस दिन दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों, देश की चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी बात की जाती है।
  8. लाल किले की प्राचीर से फहराता तिरंगा देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक पहचान का प्रतीक बन जाता है।
  9. आज हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा बनाए रखें।
  10. हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।

यदि आप भी स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिए 15 अगस्त पर 10 आसान लाइन लेकर आए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article