न गंगा, न यमुना, ये है भारत की सबसे चौड़ी नदी, चारों तरफ दिखता है पानी ही पानी

Widest River in India: भारत में 400 से अधिक नदियां हैं, कोई बहुत लंबी है तो कोई बहुत छोटी है। लेकिन इस बीच आपने कभी सोचा की भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन-सी है। अगर आपका जवाब है गंगा या यमुना, तो बता दें कि यह उत्तर गलत है। न यमुना, न ही गंगा देश की सबसे चौड़ी नदी है, बल्कि यह खिताब किसी और नदी को जाता है। यह इतनी चौड़ी है कि दूर-दूर तक इसका छोर तक नजर नहीं आता है। हर तरफ केवल पानी ही पानी नजर आता है। तो आइए अब इस पहेली से पर्दा उठाएं और आपको बताएं देश की सबसे चौड़ी नदी के बारे में...

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Feb 9 2026, 17:12 IST
भारत की सबसे चौड़ी नदी न तो यमुना, न ही गंगाImage Credit : Canva01 / 07

भारत की सबसे चौड़ी नदी न तो यमुना, न ही गंगा

​भारत की नदियों की बात आती है तो सबसे पहले लोग गंगा और यमुना के बारे में सोचते हैं। लेकिन अगर सबसे चौड़ी नदी पूछे जाने पर आपका जवाब गंगा-यमुना है तो यह गलत जवाब है। यह दोनों नदियां लंबी जरूर है, लेकिन इससे सबसे चौड़ी नहीं है।​

भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन-सी है?Image Credit : Canva02 / 07

भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन-सी है?

​भारत की सबसे चौड़ी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है। यह केवल चौड़ी नहीं बल्कि देश की सबसे गहरी नदी भी मानी जाती है।​

भारत नहीं, एशिया की सबसे चौड़ी नदी?Image Credit : Canva03 / 07

भारत नहीं, एशिया की सबसे चौड़ी नदी?

​भारत के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र नदी पूरे एशिया की सबसे चौड़ी नदी और गहरी नदी मानी जाती है।​

ब्रह्मपुत्र नदी की चौड़ाई कौन-सी है?Image Credit : Canva04 / 07

ब्रह्मपुत्र नदी की चौड़ाई कौन-सी है?

​ब्रह्मपुत्र नदी की औसतन चौड़ाई 5.46 किलोमीटर है। वहीं कुछ स्थानों पर इस नदी की गहराई करीब 10 किलोमीटर तक है। इस नदी की लंबाई की बात करें को यह 2900 किलोमीटर है।​

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कहां से होता है?Image Credit : Canva05 / 07

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कहां से होता है?

​ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के कैलाश पर्वत के पास चेमायुंगडुंग हिमनद से होता है। अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश करते हुए यह नदी असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।​

देश की एकमात्र पुरुष नदी?Image Credit : Canva06 / 07

देश की एकमात्र पुरुष नदी?

​बता दें कि ब्रह्मपुत्र भारत की एकमात्र पुरुष नदी है। यह अपनी विशालता के साथ तेज बहाव न मार्ग बदलने के लिए जानी जाती है।​

असम में नदी द्वीप का निर्माण करती है ब्रह्मपुत्र नदीImage Credit : Canva07 / 07

असम में नदी द्वीप का निर्माण करती है ब्रह्मपुत्र नदी

​बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी असम में माजुली जैसे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों का निर्माण करती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!