IIT Delhi Vacancy 2026 Recruitment: देश के सबसे प्रतिष्ठित और जाने-माने इंस्टीट्यूट में शुमार आईआईटी दिल्ली नौकरी का मौका दे रहा है। आईआईटी दिल्ली को अपने स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन के लिए कंसल्टेंट चाहिए। आईआईटी दिल्ली की यह भर्ती इंगेजमेंट पोजीशन (टाइप-III) के लिए है। 02 पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार सेलेक्ट किए जाएंगे। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in पर जाना होगा। संस्थान ने इस वैकेंसी के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in पर नोटिस जारी किया है।
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के बारे में जरूर जान लें। आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या इंस्टीट्यूट से मास्टर्स की डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास 01 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए। बैचलर की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत नंबर के साथ पूरी की हो और 3 साल का अनुभव रखते हों।
कैसे करना है आवेदन
- आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in पर जाएं।
- Non Academic Position पर आपको Contract Position कॉलम से Application Form डाउनलोड करें।
- पोस्ट अप्लायड में आपको कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट में स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन और इसके बिल्कुल नीच आपको विज्ञापन संख्या नजर आएंगी।
- इसके नीचे से आपको फॉर्म भरना होगा। सबसे पहले ब्लॉक लेटर्स में आपको अपना नाम लिखना होगा। इसके नीचे जेंडर, पिता/माता का नाम, पता, टेलीफोन/मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, जन्मतिथि, क्वालिफिकेशन, अनुभव जैसी डिटेल्स भरें।
- पुराना अनुभव और सैलरी भी लिखें। आप कब तक जॉइन कर सकते हैं, यह भी मेंशन करना होगा।
- इसके नीचे प्लेस, तारीख लिखें। अपने हस्ताक्षर करें। सबसे ऊपर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
- इसके बाद अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और अन्य डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके एक पीडीएफ बना लें। अब इसे recruitmentcell@admin.iitd.ac.in पर ईमेल कर दें।
जिन कैंडिडेट्स के पास स्टू़डेंट अफेयर्स/एक्टिविटी मैनेजमेंट या हायर एजुकेशन इंस्टटीट्यूट में काम करने का एक्सपीरियंस है, उन्हें प्रेफरेंस दी जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। इनके साथ कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स कंप्यूटर एप्लिकेशन में करने वालों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
