एजुकेशन

QS World University Rankings 2026: वर्ल्ड रैंकिंग में IIT दिल्ली की ऊंची छलांग, आईआईटी बॉम्बे को पछाड़ नंबर 01 पर पहुंचा

QS World University Rankings 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष भारतीय संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है। बड़ी छलांग लगाते हुए, IIT दिल्ली इस वर्ष 150 की वैश्विक रैंक से 123वें स्थान पर पहुंच गया है।

Image

QS World University Rankings 2026

QS World University Rankings 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष भारतीय संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है। बड़ी छलांग लगाते हुए, IIT दिल्ली इस वर्ष 150 की वैश्विक रैंक से 123वें स्थान पर पहुंच गया है। IITD बीते दो वर्षों में 70 से अधिक स्थान ऊपर चढ़ा है और इस वर्ष 123वें स्थान पर आया है। जबकि 2024 में यह 197वें स्थान पर था। दूसरी ओर IIT बॉम्बे को इस वर्ष दूसरे स्थान पर रखा गया है क्योंकि संस्थान वैश्विक स्तर पर 129वें स्थान पर है। नीचे दिए गए टेबल में आप भारत के टॉप 10 संस्थानों के नाम देख सकते हैं।

QS World University Rankings 2026: भारत के टॉप 10 संस्थान

Rank in India 2026 QS Rank 2025 QS Rank Institution Metropolitan Area
1 =123 =150 Indian Institute of Technology Delhi (IITD) New Delhi
2 129 118 Indian Institute of Technology Bombay (IITB) Mumbai
3 180 =227 Indian Institute of Technology Madras (IITM) Chennai
4 =215 =222 Indian Institute of Technology Kharagpur (IITKGP) Kharagpur
5 =219 211 Indian Institute of Science (IISc) Bangalore Bangalore
6 222 263 Indian Institute of Technology Kanpur (IITK) Kanpur
7 =328 =328 University of Delhi New Delhi
8 =334 =344 Indian Institute of Technology Guwahati (IITG) Guwahati
9 =339 335 Indian Institute of Technology Roorkee (IITR) Roorkee
10 =465 383 Anna University Chennai

इस लिस्ट में आईआईटी मद्रास ने भी रैंक सुधारी है। चेन्नई स्थित संस्थान भारत में तीसरे और वैश्विक स्तर पर 180वें स्थान पर है। यह पहली बार है जब आईआईटी मद्रास ने 200 अंकों को पार किया है। पहले यह 227वें नंबर पर था।

QS World University Rankings 2026: दुनिया में नंबर वन कौन

वैश्विक स्तर पर, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने 14वें साल अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, उसके बाद इंपीरियल कॉलेज लंदन (दूसरा) और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (तीसरा) का स्थान है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड पिछले साल के तीसरे स्थान से खिसककर इस साल चौथे स्थान पर आ गई है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ भी ऐसा ही रुझान देखने को मिला, जो 2025 में चौथे स्थान से खिसककर इस साल पांचवें स्थान पर आ गई।

2026 Rank 2025 Rank Δ (Change) Institution Location
1 1 0 Massachusetts Institute of Technology (MIT) United States of America
2 2 0 Imperial College London United Kingdom
3 6 3 Stanford University United States of America
4 3 -1 University of Oxford United Kingdom
5 4 -1 Harvard University United States of America
6 5 -1 University of Cambridge United Kingdom
7 7 0 ETH Zurich (Swiss Federal Institute of Technology) Switzerland
8 8 0 National University of Singapore (NUS) Singapore
9 9 0 UCL (University College London) United Kingdom
10 10 0 California Institute of Technology (Caltech) United States of America

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 106 देशों और क्षेत्रों में 1,500 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका 192 विश्वविद्यालयों के साथ सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article