एजुकेशन

IGNOU Registration 2025: इग्नू की बी.एड और बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

IGNOU Registration for B.ed, B.sc: इग्नू ने बी.एड और बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (जनवरी 2025 सत्र) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जानें अब उम्मीदवार कब तक कर सकते हैं आवेदन व कब है प्रवेश परीक्षा

Image

इग्नू में बीएड बीएससी के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी

IGNOU Registration for B.ed, B.sc extended: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने B.Ed. और B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (जनवरी 2025 सत्र) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की समय सीमा 28 फरवरी, 2025 को शाम 6:00 बजे तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके थे और इग्नू से B.Ed. और B.Sc. करने की योजना बना रहे थे, उनके पास ये आखिरी मौका होगा। जानें कब है परीक्षा और कैसे कर सकते हैं आवेदन

कब है परीक्षा

B.Ed. and B.Sc. Nursing Entrance Test (January 2025 Session) का आयोजन 16 मार्च, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ignou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

की प्वॉइंट

कार्यक्रमबी.एड. और बी.एससी. नर्सिंग (जनवरी 2025 सत्र)
आवेदन की अंतिम तिथि कब तक बढ़ाई गई28 फरवरी, 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
प्रवेश परीक्षा तिथि16 मार्च, 2025
आधिकारिक वेबसाइटignou.ac.in/

IGNOU 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार IGNOU 2025 प्रवेश के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें
  • IGNOU Registration Website ignou.ac.in पर जाएं।
  • अपना कार्यक्रम चुनें - जनवरी 2025 सत्र के तहत अपने पसंदीदा कार्यक्रम के लिए प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर/लॉगिन - नए उपयोगकर्ताओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी जबकि मौजूदा उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र भरें - आवश्यक विवरण सावधानी से दर्ज करें और IGNOU Registration Form भरें।
  • भुगतान करें - उपलब्ध भुगतान विकल्पों के माध्यम से लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अधिक जानकारी, लॉगिन करने या रजिस्ट्रेशन करने के लिए आ ignouadmission.samarth.edu.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article