एजुकेशन

IGNOU B.Ed 2026 इग्नू बीएड के लिए कब आएंगे एप्लीकेशन फॉर्म, जानें कौन कर सकता है आवेदन

IGNOU B.Ed 2026 Admission: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जल्द ही बीएड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू की जाएगी। लेकिन इससे पहले बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह जानना आवश्यक है कि वह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं की नहीं। आइए आपको बताएं इस कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है।

Image

इग्नू बीएड के लिए कब आएंगे एप्लीकेशन फॉर्म (Canva)

IGNOU B.Ed 2026 Application Form: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जल्द ही बीएड कोर्स 2026 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बीएड करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह जानना आवश्यक है कि आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी क्या है और कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन शुल्क कितना है? इस संबंध में IGNOU द्वारा आवेदन विंडो खोलने से पहले प्रोस्पेक्टस भी जारी किया जाएगा, जहां कोर्स से संबंधित सारी जानकारी एक स्थान पर दी हुई है।

इग्नू बीएड 2026- ओवरव्यू

विवरणविवरण
परीक्षा का नामइग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2026
संगठन का नामइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
अवधिबैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड)
परीक्षा का प्रकारराष्ट्रीय स्तर
तरीकाऑनलाइन परीक्षा
समय2 घंटे
वेबसाइटwww.ignou.ac.in

इग्नू बीएड 2026 - परीक्षा

बीएड कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इग्नू से बीएड कोर्स करने के लिए आपको नेशनल लेवल की एक परीक्षा देनी होगी। यह एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन होगा और इसकी अवधि 2 घंटे की होगी।

इग्नू बीएड 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इग्नू बीएड 2026 (IGNOU BEd 2026) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंडर ग्रेजुएट कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने अनिवार्य हैं। वहीं आरक्षित श्रेणियों उम्मीदवारों के कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के तीसरे साल की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अभी बीएड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन उससे पहले ही आवश्यक है कि उम्मीदवार संबंधित दस्तावेज आदि एकत्रित कर लें, क्योंकि इग्नू द्वारा जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे।

IGNOU बीएड 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. बीएड 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाना है।

2. वेबसाइट पर दिए गए IGNOU BEd Registration 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आपको वैध ईमेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रजिस्टर करना होगा।

4. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

5. आवेदन फॉर्म में दी गई आवश्यक जानकारी भरनी है और दस्तावेज अपलोड करने हैं।

6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म को सबमिट करना है।

7. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट और पीडीएफ जरूर बनाएं।

इग्नू से बीएड करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें और आवश्यक जानकारी समय-समय पर चेक करते रहें। ताकि आपको आवेदन से संबंधित सारी जानकारी मिलती रहे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article