एजुकेशन

ICSI CSEET Result 2024 May: जारी हुआ आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

ICSI CSEET May Result 2024 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी icsi.edu से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICSI CSEET Result 2024

ICSI CSEET Result 2024 May declared at icsi.edu: आईसीएसआई सीएसईईटी मई रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का रिजल्ट आज यानी 16 मई को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट (ICSI CSEET May Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2024 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CSEET Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 4 मई और 6 मई (री एग्जाम) को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं, कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

How to download ICSI CSEET Result 2024

  • आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • फिर सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: स्थगित हो गई उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा, देखें नई डेट

ICSI CSEET Marksheet 2024: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

आईसीएसआई सीएसईईटी मार्कशीट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, विषयों का नाम, नंबर और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जानकारी दी होगी। ध्यान रहे कि मार्कशीट की फिजिकल कॉपी अलग से नहीं जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट-कम-मार्कशीट स्टेटमेंट को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article