ICSI CSEET जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी, icsi.edu से ऐसे करें चेक
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jan 20, 2026, 04:37 PM IST
ICSI CSEET Result January 2026: स्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICAI) ने CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2026 सेशन का परिणाम आज, 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।
ICSI CSEET Result January 2026
ICSI CSEET Result January 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICAI) ने CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2026 सेशन का परिणाम आज, 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 जनवरी 2026 को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। इसके बाद कुछ छात्रों के लिए 12 जनवरी को दोबारा परीक्षा ली गई थी। उम्मीदवार अपना ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्राप्त कर सकते हैं-
परीक्षा परिणाम की फिजिकल कॉपी डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। आधिकारिक तौर पर डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड ही आगे के रजिस्ट्रेशन के लिए वैलिड होगा। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए, वे जून 2026 सत्र के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं। एक बात ध्यान रखें कि आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर ही हर अपडेट मिलेगी। इसके अलावा किसी दूसरी वेबसाइट पर भरोसा ना करें।
ICSI CSEET 2026 January Result ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Examination टैब के तहत Result of CSEET January 2026 Session के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहां पर अपना यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें और 'Login' बटन पर क्लिक करें।
- यहां अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर लें।
प्रत्येक पेपर (कुल 4 पेपर) में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, सभी विषयों को मिलाकर कुल अंकों का 50% (एग्रीगेट) होना अनिवार्य है। CSEET परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंकों को प्राप्त करना अनिवार्य है। CS एग्जीक्यूटिव के लिए रजिस्ट्रेशनजो छात्र जनवरी सत्र की इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने के पात्र बन गए हैं।