बिजनेस

Insurance stocks crash: पॉलिसीबाजार का स्टॉक 30% टूटा, Turtlemint भी धड़ाम, आखिर क्यों?

बुधवार शाम को इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार के लिए एक ड्राफ्ट पेपर जारी किया था। इसका असर आज इंश्योरेंस और उससे जुड़े कंपनियों के शेयरों पर हुआ है।

Image

शेयर क्रैश

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट है। हालांकि, सबसे बड़ी गिरावट इंश्योरेंस और बैंकिंग शेयरों में है। PB फिनटेक (पॉलिसीबाजार), टर्टलमिंट, HDFC लाइफ इंश्योरेंस जैसी सी कंपनियों के शेयरों में 30% तक की बड़ी गिरावट आई। अब सवाल उठता है कि इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई है? बता दें कि यह गिरावट इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) द्वारा इंश्योरेंस वेबसाइटों पर 'डार्क पैटर्न' पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखने के बाद हुई। इस रोक में ऐसे तरीके शामिल हैं जिनमें ग्राहकों को प्रोडक्ट के फीचर्स और कीमत देखने से पहले अपनी पर्सनल जानकारी देनी पड़ती है।

निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ स्वाहा

गुरुवार को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (IRDAI) की ओर से इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन और कमीशन स्ट्रक्चर में बदलाव का प्रस्ताव आने के बाद फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली हुई। इस बिकवाली से 12 फाइनेंशियल शेयरों की मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग ₹1.12 लाख करोड़ की कमी आई। PB फिनटेक के मार्केट कैप में लगभग ₹20,000 करोड़ का नुकसान हुआ।

पॉलिसीबाजार पर सबसे ज्यादा असर

PB Fintech के बिजनेस मॉडल पर अब निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि बीमा वितरण से जुड़ी प्रस्तावित कमीशन कटौती से कंपनी की कमाई पर असर पड़ सकता है। इराड के नई गाइडलाइन के मुताबिक, हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल और पोर्टिंग कमीशन, फर्स्ट-ईयर टर्म लाइफ कमीशन और मोटर ओन-डैमेज व थर्ड-पार्टी कमीशन में बड़ी कटौती का प्रस्ताव है। Jefferies ने कहा कि PB Fintech और Turtlemint को नए बिजनेस पर मिलने वाले कम कमीशन से कमाई का जोखिम है। उसके अनुमान के मुताबिक, कमीशन दरों में 10% की कटौती से PB Fintech और Turtlemint की कमाई में करीब 10-12% की गिरावट आ सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि प्रस्तावित कमीशन कटौती बाजार की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। आने वाले दिनों में भी इन स्टॉक्स पर दबाब बना रह सकता है। भारतीय शेयर बाजार जिस तरह से मंदी की गिरफ्त में है, उसको देखते हुए अभी जल्द रिकवरी लौटने की उम्मीद नहीं है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article