पिता बिजली विभाग में और बेटी बनी IAS, 23 की उम्र में यूपीएससी क्रैक कर रचा इतिहास

IAS Nisha grewal Motivational Inspirational story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया गया है। इस परीक्षा को क्रैक करने में कई उम्मीदवारों को सालों लग जाते हैं, हालांकि कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में टॉप रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। आज हम आपको हरियाणा के भिवानी के एक छोटे से गांव की रहने वाली निशा ग्रेवाल (Nisha Grewal) की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने पहली बार में इस परीक्षा को पास कर इतिहास रचा।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jan 20 2026, 09:59 IST
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा01 / 07

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया गया है। इस परीक्षा को क्रैक करने में कई उम्मीदवारों को सालों लग जाते हैं, हालांकि कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में टॉप रैंक हासिल कर इतिहास रचा है।

आईएएस निशा ग्रेवालImage Credit : Instagram02 / 07

आईएएस निशा ग्रेवाल

आज हम आपको हरियाणा के भिवानी के एक छोटे से गांव की रहने वाली निशा ग्रेवाल (Nisha Grewal) की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने पहली बार में इस परीक्षा को पास कर इतिहास रचा।

पहले प्रयास में 51वीं रैंकImage Credit : Instagram03 / 07

पहले प्रयास में 51वीं रैंक

निशा ने अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। निशा के दादा जी ने उनकी काफी मदद की।

बुलंदशहर सीडीओImage Credit : Instagram04 / 07

बुलंदशहर सीडीओ

निशा कहती हैं कि अगर आप यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको लगातार बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। निशा इस समय यूपी के बुलंदशहर में सीडीओ हैं।

कैसे की तैयारी Image Credit : Instagram05 / 07

कैसे की तैयारी

निशा ग्रेवाल कहती हैं उन्होंने यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों से तैयार की। इसके अलावा इंटरनेट पर उपलब्ध मेटेरियल का भी इस्तेमाल किया।

ऐसा है परिवार Image Credit : Instagram06 / 07

ऐसा है परिवार

निशा ग्रेवाल के पिता बिजली विभाग में हैं, जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। उनके दादा जी ने काफी प्रेरित करने का काम किया। निशा ने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

छात्रों के लिए प्रेरणाImage Credit : Instagram07 / 07

छात्रों के लिए प्रेरणा

निशा ग्रेवाल अपने पहले ही प्रयास में टॉप रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करने का काम किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!