एजुकेशन

AAI Exam Date 2026: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

AAI Exam 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीख जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 389 पदों को भरा जाना है।

Image

AAI परीक्षा का शेड्यूल जारी

AAI Exam Date 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीख जारी कर दी है। इसमें अलग-अलग पोस्ट कोड, पदों के नाम और CBT की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 389 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 थी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर देखी जा सकती है।

AAI की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 और 26 अक्टूबर 2026 को होगी। उम्मीदवार अपने पोस्ट कोड के हिसाब से परीक्षा की तारीख नोटिस में चेक कर सकते हैं:

पोस्ट कोडपद का नामसंभावित परीक्षा तारीख
02मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल)21 अक्टूबर 2026
03मैनेजर (फाइनेंस)21 अक्टूबर 2026
05मैनेजर (आर्किटेक्चर)21 अक्टूबर 2026
06मैनेजर (लॉ)21 अक्टूबर 2026
07मैनेजर (फायर सर्विसेज)21 अक्टूबर 2026
09मैनेजर (कॉमर्शियल)21 अक्टूबर 2026
11मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस)21 अक्टूबर 2026
12जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस)21 अक्टूबर 2026
15जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी)21 अक्टूबर 2026
01मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल)26 अक्टूबर 2026
04मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)26 अक्टूबर 2026
08मैनेजर (ऑपरेशंस)26 अक्टूबर 2026
10मैनेजर (कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज)26 अक्टूबर 2026
13जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ)26 अक्टूबर 2026
14जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस)26 अक्टूबर 2026

नोटिस

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 23 सितंबर 2026 को CBT का शेड्यूल जारी किया था। नोटिस में भर्ती के तहत शामिल पदों के नाम, उनके पोस्ट कोड और परीक्षा की संभावित तारीख दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली आगे की जानकारी भी देखते रहें।

AAI Exam Date 2026 कैसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी परीक्षा की तारीख देख सकते हैं:

1. सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।

2. होमपेज खुलने के बाद Careers सेक्शन में जाएं।

3. अब Advertisement No. 12/2026/CHQ/DR-CBT से जुड़ा नोटिस खोजें।

4. यहां "Notice for Schedule of Computer Based Test (CBT)" लिंक पर क्लिक करें।

5. परीक्षा की तारीख वाला PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।

6. PDF को डाउनलोड करके अपने पद और पोस्ट कोड के अनुसार परीक्षा की तारीख चेक कर लें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

फिलहाल AAI ने CBT की तारीख जारी की है। एडमिट कार्ड जारी होने से जुड़ी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में दी जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article