Meerut Crime News: मेरठ में बैंक की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विभिन्न शाखाओं से भेजी गई नकदी की जांच के दौरान 1,323 जाली नोट मिले। जिनकी कुल कीमत 4 लाख 63 हजार 650 रुपये बताई गई है। इन जाली नोटो में 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi: कहीं बुलडोजर एक्शन, कहीं प्रॉपर्टी सील... दिल्ली में MCD की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, एक दिन में 35 निर्माण ध्वस्त
500 से 50 रुपये तक के नकली नोट मिले
बैंक के करेंसी चेस्ट प्रबंधक सरताज सिंह की शिकायत के अनुसार, एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न शाखाओं से भेजी गई धनराशि की जांच के दौरान जाली नोट पाए गए। प्राथमिकी के मुताबिक, इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। इनकी कुल संख्या 1,323 और कुल मूल्य 4,63,650 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 178, 179, 180, 181 और 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दिलीप सेंगर को सौंपी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Jamshedpur News: दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए बैंक में घुसे बदमाश, करोड़ों का सोना और नकदी लूट पैदल ही फरार
पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने गुरुवार को ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किन-किन बैंकों में किस तरह से नकली नोट पहुंचे, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। बैंक सूत्रों के मुताबिक, सरताज सिंह ने 16 सितंबर को इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति से शिकायत की थी। बैंक प्रबंधक का कहना है कि वह थाना मेडिकल क्षेत्र स्थित मंगल पांडेय नगर स्थित बैंक शाखा में कार्यरत हैं और उनकी चेस्ट से एक्सिस बैंक की कई शाखाएं जुड़ी हुई हैं।
(इनपुट - भाषा)
