BOB LBO Exam Date 2026 Announced: बीओबी एलबीओ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BOB LBO Exam Date) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोक बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2482 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बीओबी एलबीओ की भर्ती परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को संभावित है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की सूचना उन सभी सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
बीओबी एलबीओ के पदों पर आवेदन के लिए 18 अगस्त 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2026 थी। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2026 थी। वहीं अब परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

BOB LBO Exam Date 2026
BOB LBO Exam Date 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2482 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां राज्यानुसार पदों का विभाजन किया गया है। इसमें आंध्र प्रदेश में 80 पद, अरुणाचल प्रदेश में 20 पद, असम में 40 पद, गोवा में 21 पद, गुजरात में 1185 पद, जम्मू-कश्मीर में 15 पद, कर्नाटक में 418 पद, केरल में 49 पद, महाराष्ट्र में 218 पद, मणिपुर में 15 पद, मेघालय में 15 पद, मिजोरम में 15 पद, नागालैंड में 15 पद, ओडिशा में 100 पद, पंजाब में 34 पद, सिक्किम में 10 पद, तमिलनाडु में 132 पद, तेलंगाना में 50 पद, त्रिपुरा में 8 पद और पश्चिम बंगाल में 42 पद हैं।
BOB LBO Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड
बता दें बैंक ऑफ बड़ौदा ने एलबीओ के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से ठीक 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
