एजुकेशन

ICSI CS Result 2022: जारी हुआ ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट, icsi.edu से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 25, 2023, 11:22 AM IST

ICSI CS Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेट्रीज प्रोफेशनल एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

ICSI CS Result 2023

ICSI CS Result 2022, ICSI CS Professional Programme Result 2022 released on icsi.edu: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेट्रीज प्रोफेशनल एग्जाम (ICSI CS Professional Exam 2022) का रिजल्ट आज यानी 25 फरवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CS Exam 2022: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आईसीएसआई की ओर से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम एग्जाम का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक किया गया था। जबकि, एग्जीक्यूटिव एग्जाम 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हुआ था। फिलहाल केवल प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है। एग्जीक्यूटिव एग्जाम के लिए रिजल्ट आज ही दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

ICSI CS Merit List 2022: चिराग ने किया टॉप

जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक प्रोफेशनल एग्जाम में चिराग अग्रवाल ने पहली रैंक हासिल की है। जबकि, एस स्वाति ने दूसरे स्थान और रिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, अनमोल अजय जैन चौथे और अपर्णा मुकेश अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे।

How to check ICSI CS Profession Programme Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ICSI CS Professional Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यह मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI CS Professional Programme Result 2022 - Direct Link

ICSI CS Result 2022: इतने अंक जरूरी

बता दें कि आईसीएसआई सीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में 40% और कुल 50% अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article