ICSE Result 2023, CISCE 10th Result 2023 Date and Time: आईसीएसई रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE यानी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
CISCE ICSE Result 2023 Date: फरवरी और मार्च में हुई परीक्षा
सीआईएससीई की ओर से ICSE यानी कक्षा 10 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च तक किया गया था। वहीं, ISC 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च तक हुई थी। परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
CISCE Class 10th Result 2023: इस दिन जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई परीक्षा का रिजल्ट 10 मई को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। आईसीएसई एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CISCE ICSE 10th Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- फिर 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआईएससीई ICSE और ISC एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से यह परीक्षा जून में आयोजित की जा सकती है और इसका रिजल्ट जुलाई में जारी होने की संभावना है।
