एजुकेशन

ICSE 10th 12th Compartment Datesheet 2023: जारी हुई आईसीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट एग्जाम की डेटशीट, cisce.org पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 10:09 PM IST

ICSE 10th, 12th Compartment Datesheet 2023: आईसीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए डेटशीट जारी हो चुकी है। जिन छात्रों की किसी विषय में कंपार्टमेंट आई है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICSE 10th 12th Compartment Datesheet 2023: यहां डाउनलोड करें सीआईएसई बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट डेटशीट

ICSE 10th, 12th Compartment Datesheet 2023, cisce.org: आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में जिन छात्रों की किसी विषय में कंपार्टमेंट आई थी उनके लिए अहम सूचना है। हाल ही में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा व इप्रूवमेंट परीक्षा के लिए डेटशीट जारी किया है। परीक्षा 12 और 13 जुलाई को एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSE 10th, 12th Compartment Datesheet 2023

  • cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICSE 10th, 12th Compartment Datesheet 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा से पहले बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर देगा। उम्मीद है कि, कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर बोर्ड ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article