एजुकेशन

ICSE 10th result 2026: आईसीएसई (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी, results.cisce.org पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक

ICSE 10th result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Image

ICSE 10th result 2026: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट

ICSE 10th result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा SMS और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

रिजल्ट के साथ ही छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। जिन छात्रों को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होगी, वे रीचेकिंग या रीइवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा।

कब जारी होगा रिजल्ट

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो ICSE 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जाता रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ICSE 10th Result 2026 भी मई के मध्य तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।

अफवाहों पर ना करें भरोसा

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लेते रहें। ICSE 10वीं रिजल्ट 2026 छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर ही वे आगे की पढ़ाई के लिए विषय और स्ट्रीम का चयन करेंगे।

ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं परीक्षाएं

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और अब कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में बताया जा रहा है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article