ICMAI CMA June 2024 Inter Final Foundation Exam Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने इंटरमीडिएट, फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा के लिए ICMAI CMA June 2024 परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का आयोजन 11 जून से 18 जून 2024 तक किया जाना है, जबकि फाउंडेशन परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी।
नोटिस के अनुसार, फाउंडेशन परीक्षा चार पेपरों के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पेपर 1 - बिजनेस लॉ और बिजनेस कम्युनिकेशन के फंडामेंटल (Fundamentals of Business Laws and Business Communication) और पेपर 2 - वित्तीय और लागत लेखांकन के फंडामेंटल (Fundamentals of Financial and Cost Accounting) पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
दोनों पेपर कुल मिलाकर 200 अंकों के होते हैं। सीएमए फाउंडेशन पेपर 3 - बिजनेस गणित और सांख्यिकी (Fundamentals of Business Mathematics and Statistics and Management) और पेपर 4 - बिजनेस अर्थशास्त्र और प्रबंधन (Fundamentals of Business Economics and Management) दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
M.C.Q mode में होगी परीक्षा
प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होता है। परीक्षा केंद्र के आधार पर ऑफलाइन ओएमआर के माध्यम से एम.सी.क्यू (MCQ) मोड में आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन परीक्षा के लिए कोई निगेटिव मार्क्स नहीं है। फाइनल परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और इंटर की दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का तरीका ऑफलाइन-केंद्र आधारित होगा। नोटिस के अनुसार, इंटर और फाइनल के लिए परिणाम प्रकाशन की तारीख 23 अगस्त है और फाइनल के लिए यह 11 जुलाई, 2024 तक है।
