ICAI CA September 2025 result update: सितंबर 2025 में हुए सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या सीए फाइनल परीक्षा देने वाले कैंडिडेट के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए सितंबर 2025 के परिणाम नवंबर महीने के पहले सप्ताह में, संभवतः 6 नवंबर को घोषित किए जाने की संभावना है। सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर अपने पंजीकरण और रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी शामिल होगी।
स्थगित हो गई थीं परीक्षाएं
जम्मू, पंजाब और काठमांडू (नेपाल) में बाढ़ और विरोध प्रदर्शनों के कारण कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20, 22 सितंबर को, सीए इंटर की परीक्षाएं 4-15 सितंबर को और सीए फाइनल की परीक्षाएं 3-14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गईं।
कैसे चेक करें ICAI CA Result 2025
अगर आप जानना चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे देखें, तो नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले icai.org वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर
CA September Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
- सबमिट करें, अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CA Passing Percentage: क्या है सीए में पासिंग मार्क्स?
सीए फाउंडेशन में प्रति पेपर 40% लाना होगा। वहीं, कुल 55% प्रतिशत लाने पर पास होंगे।
सीए इंटरमीडिएट: प्रति पेपर 40% मार्क्स लाने पर पास होंगे। जबकि, कुल 50% मार्क्स पर पास माना जाता है।
6 नवंबर तक रिजल्ट
जो उम्मीदवार सितंबर 2025 में हुए इस परीक्षा में शामिल हुए थे, 6 नवंबर 2025 तक उनके रिजल्ट का इंतजार खत्म हो सकता है। रिजल्ट आते ही ICAI की वेबसाइट icai.org पर एक्टिव लिंक से स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
